राजीव कपूर- राज कपूर की सफल फ़िल्म भी नहीं बचा पाई जिनका करियर
राजीव कपूर- राज कपूर की सफल फ़िल्म भी नहीं बचा पाई जिनका करियर





राजीव कपूर- राज कपूर की सफल फ़िल्म भी नहीं बचा पाई जिनका करियर
बॉलीवुड अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राजीव कपूर का निधन हो गया है. राजीव कपूर बॉलीवुड फ़िल्मों के शोमैन कहे जाने वाले अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे बेटे थे.
राजीव कपूर के बड़े भाई रणधीर कपूर हैं और रणधीर से छोटे थे ऋषि कपूर जिनका निधन बीते साल हुआ था. ऋषि कपूर की मौत के एक साल के भीतर परिवार में एक और मौत होने से कपूर परिवार में एक बार फिर शोक की लहर है.
राजीव कपूर के निधन की जानकारी बीबीसी हिंदी को अभिनेता रणधीर कपूर ने दी. उन्होंने बताया कि, "राजीव कपूर की मौत हार्ट फेलियर से हुई है. उनकी उम्र 58 साल थी."
"कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान से ही वो मुंबई के चेम्बूर वाले बंगले में रह रहे थे."